Ranchi News: सड़क मरम्मत के लिए बोड़ेया चौक पर धरना पांच को
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। करमटोली चौक से ओरमांझी रोड स्थित महाराजा मदरा मुंडा चौक होते हुए पतरातू तक जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पांच सितंबर को बोड़ेया चौक के समीप एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। बोड़ेया पंचायत के मुखिया सोमा उरांव के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में धरने को लेकर रणनीति तैयार की गई। मुखिया सोमा उरांव और समाजसेवी कमलेश राम के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धरना दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि धरना शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा। प्रशासन से सड़क मरम्मत के लिए एक सप्ताह के अंदर टेंडर निकालने की मांग की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे, जलजमाव, कीचड़ और उबड़-खाबड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.