रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर चान्हो थाना चौक के निकट सड़क पर बिखरे चिप्स (गिट्टी) के कारण मंगलवार रात एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोकारी गांव निवासी 32 वर्षीय सुनील कुमार चौधरी, पिता सीताराम चौधरी, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनील मंगलवार शाम बाइक से दुमका जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी पानपति देवी एसआईआरबी में पदस्थापित हैं। चान्हो क्षेत्र से गुजरने के दौरान सड़क पर फैले चिप्स पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चान्हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर ...