रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। केशा मोड़ से बारीडीह तक जर्जर सड़क की मरम्मत और जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा और शिवसेना के संयुक्त आह्वान पर बेड़ो बंद रहा। बंद के दौरान अधिकांश दुकानें बंद रहीं। व्यवसायियों और ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खराब होने से प्रखंड मुख्यालय, सब्जी मंडी और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीरों को दुर्घटना का खतरा रहता है। बारिश में जलजमाव से स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग की। तय समय में काम शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन बंद और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी। बंद को नाई समाज, मालवाहक ऑटो चालक संघ, बेड़ो व्यवसायि...