Ranchi News: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले माह जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, दर्ज प्राथमिकी और की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने पुलिस, परिवहन, एनएच, एसएच, आरसीडी सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने को कहा। उन्होंने ब्लाइंड स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क की मरम्मत, रंबल स्ट्रिप्स, साइनेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने को भी कहा।
हेलमेट औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.