रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया। बुधवार को डोरंडा व कांके रोड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन की मापी कर अतिक्रमण चिह्नित किए। उप नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त ने भू-संपदा शाखा की टीम के साथ रातू रोड चौक से शनि मंदिर (हरमू रोड) तक सड़क का स्थल निरीक्षण कर भूमि की मापी कराई। निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में अधिग्रहीत भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए मार्किंग की गई। अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाले सभी अस्थायी व अन्य संरचनाओं के स्वामियों को खुद निर्धारित समयावधि के भीतर संरचनाएं हटाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही इन मार्गों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाइज :...