रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू पश्चिमी पंचायत के आमटांड मुहल्ले में पुरानी सामुदायिक भवन जाने वाली सड़क निर्माण के लिए खुदाई के बाद पिछले 15 दिनों से अधूरी पड़ी है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और गड्ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुखिया की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शाम को कार्यालय से लौटने वाले लोगों को घर पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मुहल्ला बसने के बाद से आज तक यहां सड़क नहीं बनी। पंचायत का सामुदायिक भवन भी इसी मुहल्ले में है, बावजूद इसके विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। लोगों ने विकास कार्यों में भेदभाव का भी आरोप लगाया है।...