Ranchi News: सचिवालय सेवा संघ का आंदोलन चार अगस्त से
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सचिवालय सेवा संघ अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 4 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इसे लेकर संघ की ओर से सोमवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। संघ ने पत्र में स्पष्ट किया है कि विभिन्न मुद्दों पर कई मांग पत्र सरकार को सौंपे जा चुके हैं, परंतु अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसके विपरीत, कार्मिक विभाग द्वारा हाल के महीनों में सचिवालय सेवा के प्रतिकूल कई निर्णय लिए गए हैं। संघ ने संयुक्त सचिव एवं उप सचिव के पद सृजन के लंबित प्रस्ताव पर तत्काल अनुमोदन, संकल्प संख्या-3286 (अप्रैल 2014) का लाभ अन्य सेवाओं की तरह सचिवालय सेवा को भी देने, लंबित प्रोन्नतियों को देय तिथि से सभी लाभ सहित स्वीकृत करने, किसी भी नीतिगत निर्णय या सेवा नियमों में संशोधन से पूर्व संघ का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.