रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाया गया। जांच के दौरान वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 81 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, मोटर यान निरीक्षक मो. शहनवाज एवं सहयोगी कर्मियों द्वारा भी अलग से वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 37,650 रुपये का ई-चालान किया गया। साथ ही वाहनों को सड़क से हटवाक...