Ranchi News: सखुआ लदा पिकअप वैन जब्त, चालक फरार
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सखुआ के बोटे लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। बुधवार की देर रात ब्राम्बे-पाली मार्ग पर की गई कार्रवाई के दौरान वाहन से सखुआ के 27 बोटे मिले। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। प्रभारी वनपाल के अनुसार, बुधवार रात सूचना मिली थी कि जंगल से काटे गए सखुआ के बोटे पिकअप वैन में लादकर पाली की ओर ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद वनकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए रात करीब डेढ़ बजे ब्राम्बे-पाली रोड पर वाहन को घेरकर पकड़ लिया। पिकअप वैन का नंबर जेएच 01 एक्स-8956 है। हालांकि, वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.