Ranchi News: सं....नंदलाल को मिला अपना घर आश्रम में आश्रय
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रयास से बड़ा तालाब स्थित नागरमल सेवा सदन के पास भटक रहे एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में आश्रय दिया गया। ट्रस्ट के मार्गदर्शक स्वामी सदानंद की प्रेरणा से संचालित इस अभियान में सेवा साथी मुकुंद यादव, आशीष कुमार और सूरज प्रमाणिक की अहम भूमिका रही। आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि व्यक्ति की चिकित्सकीय जांच कराई गई, लेकिन उसकी पहचान और परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। कमजोर स्मरणशक्ति के कारण ट्रस्ट ने उसका नाम नंदलाल रखा है। जनवरी 2024 से आश्रम में निराश्रितों की निःशुल्क सेवा की जा रही है। नंदलाल के आने से आश्रम में रहने वाले निराश्रितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.