रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। संत अलोइस कैथोलिक चर्च मांडर में रविवार को माताओं की संरक्षिका संत मोनिका का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ। मांडर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर बिपन कंडुलना मुख्य अनुष्ठाता रहे। मिस्सा पूजा के दौरान फादर आशुतोष खलखो ने संदेश में कहा कि जीवन में आने वाले दुख और संकट से घबराकर भागना नहीं चाहिए, बल्कि ईश्वर पर विश्वास रखते हुए लगातार प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने संत मोनिका के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुत्र के मन परिवर्तन के लिए 18 वर्षों तक लगातार प्रार्थना की और अंततः उनकी प्रार्थना सफल हुई। इससे धैर्य, विश्वास और निरंतर प्रार्थना की प्रेरणा मिलती है।पर्व के अवसर पर मांडर पल्ली के विभिन्न गांवों से आए विश...