Ranchi News: संत निरंकारी मंडल का रक्तदान शिविर कल, तैयारी तेज
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मानव सेवा के उद्देश्य से संत निरंकारी मंडल, शाखा खूंटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार, 2 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हुटार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सदर अस्पताल, खूंटी के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होगा। यह जानकारी संस्था के लखिंद्र नायक ने दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने जिले के सभी स्वस्थ एवं योग्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.