रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को संत जोसेफ उच्च विद्यालय, तोरपा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व एनसीसी कैडेटों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेव. अनिल बिलुंग के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, त्याग, वीरता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और सम्मान को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर एनसी कैडेट साइकिल पर सवार होकर निकले। यात्रा की अगुवाई एनसीसी एएनओ सेकेंड लेफ्टिनेंट तेलेस्फोर केरकेट्टा ने की। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का ...