Ranchi News: संत जोसेफ इंटर कॉलेज से एक लाख के सामान की चोरी
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा स्थित संत जोसेफ इंटर कॉलेज में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कॉलेज के कार्यालय और स्टोर रूम का ताला हथौड़े से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान ले गए। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले कार्यालय और स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद अंदर रखे सभी अलमीरा को खोलकर सामान की तलाशी ली। चोर यहां से एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और माइक चोरी कर ले गए। चोर दरवाजा तोडने में प्रयुक्त हथौड़ा छोड़ गये। कॉलेज के प्रिंसिपल फादर तेज कुमार लिंडा ने बताया कि चोरी में करीब एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय मिली जब फादर बालधीर बारला राउंड पर निकले। उन्होंने कार्यालय का दरवाजा टूटा देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.