रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, के भूगोल विभाग के जियो क्लब की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम- सुदृढ़ता घर से शुरू होती है, रखी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा जागरूकता, तैयारियों और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), झारखंड के प्रमुख डॉ अभिषेक आनंद ने सेंडाई फ्रेमवर्क के तहत आपदा तैयारियों, क्षमता निर्माण और संस्थागत व्यवस्था की जानकारी दी। वहीं, एनडीएमए के तकनीकी ज्ञान भागीदार सीआरओपीसी के अध्यक्ष कर्नल प्रो संजय श्रीवास्तव ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर चर्चा की। उन्होंने झारखंड में बिजली गिरने से होने वाली आपदाओं पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: भिकियासैंण में स...