रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के समाजशास्त्र और पत्रकारिता विभाग द्वारा शनिवार को 'मूल निवासियों के जीवन और कल्याण का सम्मान' विषय पर वार्ता सह डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता फिल्म निर्माता निरंजन कुमार कुजूर ने प्रामाणिकता, प्रकृति संरक्षण और आदिवासी संस्कृति पर विचार साझा किए। इस अवसर पर उनकी लघु डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'एड़ेप्पा काना' का प्रदर्शन भी किया गया। प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात के. सोरेंग ने संस्कृति संरक्षण व जनजातीय ज्ञान के दस्तावेजीकरण पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- आदिवासी संस्कृति में श्रम व सामूदायिकता की अनूठी परंपरा: प्रो. राजीव मनोहरकार्यक्रम का विवरण रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, में शनिवार को समाजशास्त्र विभाग के...