रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची। संत जेवियर्स कॉलेज में शनिवार को चौथे तल पर नवनिर्मित डेटा साइंस केंद्र का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर कौशल विकास करने और स्वयं रोजगार सृजन के योग्य बनने के लिए प्रेरित किया। यह केंद्र छात्रों को आधुनिक तकनीक, डेटा विश्लेषण और सूचना प्रौद्योगिकी का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेगा। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज, डॉ. राजीव रंजन श्रीवास्तव, डॉ. धीरजमणि पाठक, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रमन कुमार दास सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। ----------

डेटा साइंस केंद्र का उद्घाटन रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज, में डेटा साइंस केंद्र की शुरुआत शनिवार को हुई। कॉलेज के चौथे तल पर स्थित नए केंद्र का उद्घाटन प्राचार्...