रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 एनसीसी कंपनी ने आईक्यूएसी के सहयोग से तिरंगा दिवस पर बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली। युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा का नेतृत्व एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने किया। करीब 60 एनसीसी कैडेट्स और 20 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता की जय और 'वंदे मातरम् के नारे लगाए। इसके बाद कॉलेज के फादर प्रूस्ट हॉल में एक देशभक्तिपूर्ण वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें तिरंगे के इतिहास, महत्व और राष्ट्र की अडिग भावना को दर्शाया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर तिरंगा प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर विद्यार्थियों ने प्र...