Ranchi News: संत जेवियर्स कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी और आईक्यूएसी की पहल पर वन महोत्सव के तहत रविवार को चडरी तालाब के पास पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसका मकसद जंगल बचाने, पौधरोपण के महत्व और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरुकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत वन महोत्सव के महत्व, वन संरक्षण व पर्यावरण पर एक परिचयात्मक संबोधन के साथ हुई। इसके बाद एनसीसी कैडेटों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें निर्धारित समूहों में विभाजित किया गया, ताकि वे व्यवस्थित ढंग से पौधरोपण कर सकें। रांची स्थित चडरी तालाब के पास एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण किया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वीकार की। इस अभियान में 55 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। जैव-विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के पौधे चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.