रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कॉलेज के नेत्रहीन छात्र-छात्राओं ने गुरु सम्मान में गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्या सिस्टर मेरी मगदली बागे ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करने के साथ समाज सुधारक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का प्रेरणादायक नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण विद्यार्थियों को जीवन में दिशा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल संस्थान के प्रमुख नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक हैं। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक अनिल खलखो, सईद अख्तर, विजय किसपोट्टा, सबीना तिर्की, सुमन कुजूर, मेनूका बेक, रव...