रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ दो दिनी जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत आरंभ होगा। माताएं निर्जला व्रत रखकर शनिवार को संतान के दीर्घायु होने की मंगलकामना करेंगी। जिउतिया व्रत धारण करने वाली महिलाएं शनिवार को निर्जला उपवास रखेंगी। शाम में सभी व्रती महिलाएं समूह में एक स्थान पर इकट्ठा होंगी और जीमूतवाहन की पूजा करके कथा सुनेंगी। इसके बाद सभी रेशम और सूती धागे में गूंथी जिउतिया को गले में धारण करेंगी और पुत्र समेत सभी संतान के दीर्घायु होने की मंगल कामना करेंगी। माताएं रविवार को सूर्योदयकाल में स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना के बाद दूध से व्रत का पारण करेंगी। मड़ुआ की रोटी, नोनी साग आज करेंगी ग्रहण यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 'जिउतिया को लेकर भ्रम दूर, तीन को रखा जाएगा निर्जला व्...