रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची। भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय चक्रवर्ती को पुनः दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड का रांची क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय चक्रवर्ती इससे पूर्व भी दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के रांची क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठन के सदस्यों ने संजय चक्रवर्ती को उनकी पुनर्नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...