रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षक दिवस पर शनिवार को गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से फिल्म निर्माण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फिल्मकार बिज्जू टोप्पो (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने विद्यार्थियों के साथ अपने फिल्मी सफर और फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। कहा, एक फिल्म बनाने के लिए फिल्मकार को काफी संयम, मेहनत और संघर्ष से गुजरना पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को झारखंड के गंभीर मुद्दों, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बिज्जू टोप्पो द्वारा निर्मित 'टापू राजे' और 'गाड़ी लोहरदगा मेल' जैसी फिल्मों को विद्यार्थियों को दिखाया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: संत जेवियर स्कूल में हर्षोल्लास से मन...