रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। किसी भी मजबूत संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त बूथ संरचना होती है। कार्यकर्ताओं को सेवा, संपर्क और संगठन विस्तार के मूल मंत्र के साथ जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शनिवार को भाजपा रांची पूर्वी जिला की मासिक सांगठनिक बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, समसामयिक मुद्दों और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को ब...