Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह ने पौधों का किया वितरण
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा की ओर से रविवार को चान्हो के हुटरी, ताला और कोइनजारा गांव में ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया गया। वहीं, लघु गोष्ठी में संगठन की ओर से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्य की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के बीच फलदार व छायादार पौधे बांटे गए। पौधों के वितरण में रामसेवक साहू, ओमप्रकाश साहू, राधेश्याम सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, आनंद सिंह, आशुतोष कुमार, रंजीत सिंह, पवन कुमार, समरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव समेत ग्रामीणों की भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- Gridih News: करिहारी में 'मां के नाम एक पेड़' अभियान में 151 पौधे बांटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.