Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर नगर भ्रमण
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस पर सोमवार को साधकों की ओर से नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। औघड़ भगवान राम का तैल चित्र लगे व फूलों से सजे वाहन के साथ निकला नगर भ्रमण शहर के विभिन्न मार्ग से होकर आश्रम पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा के साधक शामिल हुए। आश्रम में सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, गुरु पूजन एवं सदग्रंथ सफल योनि का पाठ हुआ। इसके बाद शहीद चौक के शहीद स्थल पर दीपदान किया गया। आश्रम परिसर में लघु पारिवारिक विचार गोष्ठी प्रो सुदामा चौबे की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में अभय सहाय, मन्मथ नाथ देवघरिया, सोमेश पाण्डेय, समुद्रश्री नाथ शाहदेव, नयन मंजरी देवी, दीक्षा कुमारी, सुदर्शन सिंह ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Ara News: सत्यम-शिवम आश्रम में सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.