रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से रविवार को सुवारी जलटंडा गांव में पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में संगठन की ओर से ग्रामीणों के बीच छायादार व फलदार पेड़ के कई पौधे बांटे गए। गोष्ठी में ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सहयोग करने का आह्वान किया गया। इससे पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दीपदान हुआ। पौधों के वितरण में मानंद सिंह, सुभाष सिंह, कुमारी मुनी सिंह, बड़ाई प्रधान, अजय सिंह, चंदा प्रधान, भुनेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, आनंद सिंह, सुनील साहू, पवन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, सुनील सिंह, रोहित सिंह, बद्रीनाथ शाहदेव समेत ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...