रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंडल का 59वां श्री श्याम महोत्सव गुरुवार से प्रारंभ होगा। प्रातः पूजा, शृंगार आरती और नर-नारायण सेवा के बाद सुकुरहुटू गौशाला में गौ-पूजन, पौधरोपण तथा खाद्य सामग्री वितरण किया जाएगा। शाम को बिरसा मुंडा छात्रावास के बच्चों को पठन-पाठन सामग्री व राशन वितरित होगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 18 सितंबर को शाम चार बजे श्याम मंदिर से विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: चार दिवसीय श्याम महोत्सव कल से होगा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...