Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर देर रात तक गूंजे भजन
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची। देवशयनी एकादशी पर शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह मंगला आरती के बाद बाबा श्याम का अनुपम शृंगार कर प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि 9:30 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन व भोग अर्पण के बाद भजन संकीर्तन शुरू हुआ, जो देर रात महाआरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल सहित भक्त उपस्थित थे। उधर, अग्रसेन पथ स्थित मंदिर में भी प्रभु श्याम का स्वर्ण आभूषणों व पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। रात्रि में भावपूर्ण संकीर्तन के बाद खीर-चूरमे का भोग लगाकर महाआरती की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.