Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में दीपोत्सव, 1100 दीयों से जगमगाया परिसर
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में गुरुवार को कार्तिक कृष्ण रंभा सह दीपोत्सव एकादशी मनाई गई। दीपावली के उपलक्ष्य में पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत लड़ियों और 1100 शुद्ध घी के दीयों से रोशन किया गया। प्रातः प्रभु को नवीन बागा, स्वर्ण आभूषणों व ताजे फूलों से सजाया गया। वीर हनुमान और शिव परिवार का भी विशेष शृंगार हुआ। रात्रि 9 बजे अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर संगीतमय संकीर्तन शुरू हुआ। आयोजन में रमेश चंद्र सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनिया, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका और नितेश केजरीवाल का सराहनीय योगदान रहा। वहीं, हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भी सुबह मंगला आरती के बाद दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कार्तिक मास में श्याम सुंदर मंदिर से रोजाना निकलेगी प्रभात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.