रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को आयोजित 219वें श्याम भंडारे में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए। राज्यपाल ने भंडारे के प्रसाद का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया। आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा किया गया था। राज्यपाल ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, अजय मारू, गोपाल मुरारका, गौरव अग्रवाल, सुरेश सरावगी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राज्यपाल ने श्री श्याम भंडारे में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...