Ranchi News: श्री श्याम मंडल का 59वां वार्षिक महोत्सव 17 से
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को श्री श्याम मंडल की आम सभा आयोजित की गई। निर्णय लिया गया कि मंडल का 59वां चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 17 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर की सफाई, रंग-रोगन और विभिन्न तैयारियों पर चर्चा हुई। श्री श्याम दरबार, बजरंगबली और कामना शिव परिवार के मनमोहक शृंगार के लिए कोलकाता से मालाकार बुलाए जाएंगे। बैठक में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका और विवेक ढांढनिया समेत कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.