Ranchi News: श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में मना श्री विष्णु परिवर्तनोत्सव
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रातू रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में मंगलवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पद्मा एकादशी व श्री विष्णु परिवर्तनोत्सव श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया। मंदिर जय-जयकार और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा। अर्चक गोपेश आचार्य और नारायण दास ने प्रातः विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम् और मंगलाशासनम के बाद पांचरात्र आगम विधि से तिरुवाराधनम संपादन कराया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान के शयन विग्रह को करवट बदलाकर परिवर्तनोत्सव मनाया गया। महाआरती के बाद फलाहारी भोग निवेदित किया गया। श्रद्धालुओं ने विष्णु सहस्त्रनाम, वेंकटेश व लक्ष्मी अष्टोत्तर अर्चना और सूक्त पारायण कर पूजन किया। दिन भर का भोग रजनी मेहता ने निवेदित किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्रीश्याम बाबा का अलौकिक शृंगार, देर रात तक चला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.