Ranchi News: श्री रामलला पूजा समिति के पंडाल में दूधिया रोशनी में जगमगाती भव्यता कर रही आकर्षित
रांची, अक्टूबर 19 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में श्री रामलला पूजा समिति द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल को देखने के लिए रविवार संख्या 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 6:30 बजे तक लोगों की कतारें लग गईं। वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर तैयार इस पंडाल की अद्भुत कलाकृति और शाम ढलते ही दूधिया रोशनी से जगमगाती भव्यता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। पंडाल के अंदर स्थापित मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। पंडाल के बाहर बनाई गई हाथी की आकृतियां और अन्य कलाकृतियां विशेष रूप से लोगों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जहां वे तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नई थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.