रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में 30 अगस्त को श्री राणी सती मंडल का एक दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह गणेश पूजन से होगी। महोत्सव में कोलकाता की मंगला पाठ वाचक देविका बाजोरिया भजनों की प्रस्तुति देंगी, जबकि 501 सुहागिनें पारंपरिक वेशभूषा में मंगला पाठ करेंगी। इसके अलावा कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति भी होगी। संगठन के अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...