रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची। रातू रोड के जयप्रकाशनगर में श्री गणेश-लक्ष्मी मंदिर में गणेशोत्सव के समापन की पूर्व संध्या पर बुधवार को कई अनुष्ठान होंगे। मंदिर में दैनिक पूजा के बाद अन्य अनुष्ठान होंगे। मंदिर कमेटी की ओर से शाम छह बजे से महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि महाभोग वितरण के बाद जागरण का आयोजन होगा। इसमें गायक श्री गणेश लक्ष्मी के दरबार में भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हवन पूजा के बाद कलश विसर्जन होगा। इसके साथ ही पिछले 14 सितम्बर से चल रहे गणेशोत्सव का समापन होगा। महोत्सव के आयोजन में समिति के शिवनंदन पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, प्रियंका कुमारी, पप्पू यादव, वार्ड पार्षद सुनील यादव, ब...