रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में गुरुवार को चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्थापक डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन साध्वी मीना महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, दिव्य बाल स्वरूप और गोकुल-वृंदावन की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। भजन-संकीर्तन और झांकियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।ट्रस्ट के संजय सर्राफ ने बताया कि कथा प्रतिदिन अपराह्न 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। उद्घाटन अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, बिष्णु सोनी, ज्ञान चन्द्र शर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...