Ranchi News: श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर, रातू रोड में शनिवार को भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान की तिरुआराधना व महाआरती के बाद उपनिषद एवं वेदान्त देशिक रचित स्तोत्रों का पाठ किया। इस अवसर पर नियमित खिचड़ी भंडारे के स्थान पर पायसान्न (खीर) महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे लगभग 1150 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने धार्मिक अनुष्ठान कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.