रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची। समाजसेवी राजेश वर्मा के निधन पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यूथ क्लब श्री दुर्गा पूजा समिति के भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक और धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीरामनवमी शृंगार समिति के अजय वर्मा ने कहा कि राजेश वर्मा श्रीरामनवमी शृंगार समिति रांची के पूर्व मंत्री, श्री महावीर मंडल रांची के वरिष्ठ सदस्य और यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रह चुके थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रांची महावीर मंडल के अध्यक्ष सागर वर्मा, बिंदुल वर्मा, राकेश वर्मा, शंकर वर्मा आदि ने शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...