Ranchi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व कृष्ण कथा आज
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: सिल्ली। मंडप टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को इस्कॉन अनुमोदित श्री श्री हरे कृष्ण नामहट्ट संघ, सिल्ली की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्सव संध्या चार बजे से मध्यरात्रि तक चलेगा। नामहट्ट संघ के चक्र सेनापति बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्धदेव कुशवाहा ने बताया कि भजन-कीर्तन, कृष्ण कथा, नृत्य, नाटक, बाल गोपाल का अभिषेक, महाआरती और प्रसाद वितरण मुख्य आकर्षण होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन से योगेश्वर दास प्रभु, रांची से गोविंद दास प्रभु और विश्वरेता दास प्रभु उपस्थित रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्माष्टमी 2026: मथुरा में जन्मे कान्हा का वृंदावन से क्या है खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.