Ranchi News: श्रावण पूर्णिमा पर भगवान वेंकटेश्वर का हुआ महाभिषेक
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार को रातू रोड के श्री बालाजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुए। मंदिर में सुबह में जगत नियंता के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक हुआ। श्रावणी उपाकर्म में नमस्कार मुद्रा के द्वारा अभिमंत्रित करके भगवान श्रीवेंकटेश्वर का लक्ष्मी सहित पार्षद, लोकपाल और परिचारकों के साथ विधि से जनेऊ धारण कराया गया। दैनिक पूजा, भोग चढ़ाने के बाद कुम्भ, नक्षत्र व कुमकुम आरती हुई। मान्यता है कि शास्त्रीय विधि से श्रावण पूर्णिमा पर श्रीविष्णु वेंकटेश्वर का पवित्रारोपण करने से वर्ष भर की पूजा संपन्न हो जाती है। महाभिषेक के यजमान प्रदीप नारसरिया और उमा देवी नारसरिया बने। पवित्रारोपणम् अनुष्ठान में मंदिर संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया के द्वारा यजमान के तौर पर संकल्प कराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.