Ranchi News: श्रम भवन का 25 को घेराव करेंगे सफाई मजदूर
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के बैनर तले रांची नगर निगम के सफाईकर्मी, चालक, हेल्पर और खलासी 25 सितंबर को डोरंडा स्थित श्रम भवन में प्रदर्शन और घेराव करेंगे। यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने बताया कि मजदूरों की विभिन्न मांगों पर श्रम विभाग और नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं होने के विरोध में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रदर्शन दोपहर तीन बजे से होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को बोनस भुगतान, अप्रैल से बढ़े महंगाई भत्ते के एरियर के भुगतान की तिथि तय करने और ए टू जेड कंपनी के दिसंबर 2013 के एक माह के बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए। इसके अलावा असंगठित और आउटसोर्स मजदूरों को देय अवकाश, न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये करने, प्रसूति व बीमारी के कारण काम से हटाए गए मजदूरों को वापस लेने और 10 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.