Ranchi News: श्रद्धा और उल्लास के साथ रथ यात्रा संपन्न
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानीचांचों गांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में निकाली गई। शाम करीब पांच बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को सजे-धजे रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ खींचा। रानीचांचों में मौसीबाड़ी नहीं होने के कारण परंपरा के अनुसार रथ को कुछ दूरी तक ले जाकर फिर मंदिर परिसर में वापस लाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- दुमका शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा रथयात्रा के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया। रथयात्रा के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.