Ranchi News: श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी की ज्योत के किए दर्शन, लगा जयकारा
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर कॉलोनी में मां ज्वाला देवी की ज्योत के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ज्ञान देव मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन कर नारियल एवं घी अर्पित किए। पूरे मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बन गया। इसके उपरांत मां की भव्य आरती संपन्न हुई। दोपहर एक बजे ब्राह्मण पूजन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात 101 ब्राह्मणों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि मां ज्वाला देवी की ज्योत वार्षिक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगातार नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.