रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। स्थानीय समाजसेवी, व्यवसायी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति स्व. मोहनलाल केडिया की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र राजकुमार केडिया, गोपाल केडिया, नारायण केडिया सहित परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, मुखिया सीमा कुमारी गोंझू, अन्नपूर्णा मुफ्त भोजनालय के संचालक प्रकाश अग्रवाल, स्थानीय पत्रकारों एवं अन्य गणमान्य लोगों को परिजनों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने कहा कि स्व. मोहनलाल केडिया का जीवन सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहा। उनके विचार औ...