रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को श्री सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह में दैनिक पूजा हुई। मंडल के निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने सुनील मोदी से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई। भोग चढ़ाने के बाद पाठ वाचक मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने सहयोगियों के संगीतमय पाठ आरंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर पाठ वाचकों ने भजनों की लड़ियां प्रस्तुत कर श्री हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ पाठ को विराम मिला। संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने बताया कि शनिवार को शाम में मंदिर परिसर में श्री श्याम भंडारे का आयोजन होगा।पाठ के आयोजन में पुष्पा देवी प...