Ranchi News: शैक्षणिक संस्थानों के आसपास से 15 निर्माण किए ध्वस्त
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। हर इलाके में यातायात को सुगम और शहर को रमणीक बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। इसी कड़ी में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने विभिन्न मार्गों, फुटपाथों, सरकारी भूमि व शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। टीम ने 15 ऐसे अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया, जो अवैध रूप से बनाए गए थे। टीम ने रांची वुमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक मार्ग, परमवीर अलबर्ट एक्का चौक व वार्ड संख्या छह के बांधगाड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान रांची वुमेंस कॉलेज और साइंस ब्लॉक मार्ग में 15 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। इस दौरान चार काउंटर, दो टीन की दुकानें समेत अन्य सामान को जब्त कर लिया गया। अतिक्रमण हटने से मार्ग पर आवागमन सुगम बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.