रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के महतो टोली में नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को वेदी पूजन, नगर भ्रमण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर भ्रमण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भोले शंकर की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी भगवान शंकर के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुईं। नगर भ्रमण के क्रम में श्रद्धालु भगवान की प्रतिमा के साथ नगड़ी के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मेन रोड पहुंचे। इस दौरान गांव के बच्चों ने शिव परिवार की वेशभूषा धारण कर नगर भ्रमण में भाग लिया। चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नगड़ी और आसपास के गांवों से श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...