रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे और सोनाहातू थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी समाधान करना था। सोनाहातू थाना में चार मामले पहुंचे। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने सभी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने, अफवाहों से बचने, साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करना है, ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो सके। वहीं, राहे थाना में बारिश के कारण जन शिकायत समाधान शिविर में कोई मामला नहीं आया।

हिंदी...