Ranchi News: शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देशानुसार सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को कर्रा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गोविंदपुर में 'स्वास्थ्य आपके द्वार' कार्यक्रम सह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोविंदपुर एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक एवं विशिष्ट अतिथि आरसीएचओ शोभा किस्पोट्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की विभिन्न टीमों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। जरूरतमंद मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.